इस जानकारी को छोड़ दें

बाइबल का सारांश

बाइबल का सारांश

बाइबल एक मशहूर किताब है और लोग इसका बहुत आदर करते हैं। दुनिया में दूसरी और कोई किताब नहीं जो इतने सारे लोगों के पास है। पर आप शायद सोचें, ‘आखिर इसमें लिखा क्या है?’

परमेश्‍वर का पैगाम​—आपके नाम  प्रकाशन में कम शब्दों में बाइबल का सारांश दिया गया है। इसे पढ़ने से आप समझ पाएँगे कि पूरी बाइबल एक ही विषय पर लिखी गयी है और वह विषय क्या है। इस किताब में एक झलक दी गयी है कि बाइबल की पहली किताब उत्पत्ति से लेकर आखिरी किताब प्रकाशितवाक्य में क्या बताया गया है। उत्पत्ति में बताया गया है कि कैसे परमेश्‍वर ने पूरी दुनिया को रचा। प्रकाशितवाक्य में बताया गया है कि आगे चलकर इंसानों को बेहतरीन ज़िंदगी मिलेगी। इस प्रकाशन में एक समय-रेखा दी गयी है। उसमें दिखाया गया है कि कुछ अहम घटनाएँ कब-कब हुई थीं। इसमें कुछ बढ़िया तसवीरें दी गयी हैं और चर्चा के लिए कुछ सवाल भी दिए गए हैं।

परमेश्‍वर का पैगाम​—आपके नाम  प्रकाशन वेबसाइट पर पढ़िए।