इस जानकारी को छोड़ दें

क्या यहोवा के साक्षी कुछ फिल्मों, किताबों और गानों पर रोक लगाते हैं?

क्या यहोवा के साक्षी कुछ फिल्मों, किताबों और गानों पर रोक लगाते हैं?

 नहीं। ऐसा नहीं है, हमारा संगठन कोई ऐसी सूची या लिस्ट नहीं बनाता जिसमें उन फिल्मों, किताबों और गीतों का नाम हो जिन्हें देखने पर पाबंदी लगायी जाए। ऐसा हम क्यों नहीं करते?

 बाइबल इस बात का बढ़ावा देती है कि हम अपनी “सोचने समझने की शक्‍ति” का इस्तेमाल करें और हम खुद सही फैसले करना सीखें।​—इब्रानियों 5:14.

 जब भी मनोरंजन चुनने की बात आती है, तब हमें परखने की ज़रूरत होती है कि वह हमारे लिए सही है या गलत। इसके लिए बाइबल में पाए जानेवाले सिद्धांत हमारी मदद करते हैं। a हमारी कोशिश यही रहती है, कि हम जो भी करें वह ‘प्रभु को भाए।’​—इफिसियों 5:10.

 अगर किसी तरह के मनोरंजन पर रोक लगाने की बात आती भी है, तो बाइबल ऐसा करने का हक परिवार में पिता या पति को ही देती है। (1 कुरिंथियों 11:3; इफिसियों 6:1-4) इसके अलावा बाहरवाले या मंडली के किसी भाई या बहन को इस मामले में दखलअंदाज़ी करने का कोई हक नहीं है।​—गलातियों 6:5.

a उदाहरण के लिए बाइबल में ऐसे नियम और सिद्धांत पाए जाते हैं, जो भूत-विद्या, लैंगिक अनैतिकता या हिंसा के सख्त खिलाफ हैं।​—व्यवस्थाविवरण 18:10-13; इफिसियों 5:3; कुलुस्सियों 3:8.