इस जानकारी को छोड़ दें

विषय-सूची को छोड़ दें

प्रहरीदुर्ग अंक 1 2023 | स्वस्थ मन​जंग मुश्‍किल, पर जीत मुमकिन!

पूरी दुनिया में लाखों लोग मानसिक बीमारियों से परेशान हैं। वे चाहे किसी भी उम्र, देश, जाति या धर्म के हों, अमीर हों या गरीब, कम पढ़े-लिखे हों या ज़्यादा, इन बीमारियों की वजह से उनके लिए एक-एक दिन काटना बहुत मुश्‍किल हो गया है। अलग-अलग मानसिक बीमारियाँ कौन-सी हैं और इनका लोगों पर क्या असर हो रहा है? इस पत्रिका में बताया गया है कि कोई भी मानसिक बीमारी होने पर इलाज करवाना क्यों ज़रूरी है। इसमें यह भी बताया गया है कि जो लोग मानसिक बीमारियों से लड़ रहे हैं, उन्हें पवित्र शास्त्र से कैसे मदद मिल सकती है।

 

मानसिक बीमारी​—पूरी दुनिया पर भारी

मानसिक बीमारी किसी भी जगह या उम्र के लोगों को हो सकती है। जानिए कि बाइबल की मदद से आप कैसे अच्छा मानसिक स्वास्थ्य पा सकते हैं।

ईश्‍वर को आपकी बहुत परवाह है

आप क्यों यकीन रख सकते हैं कि सिर्फ यहोवा परमेश्‍वर ही आपकी सोच और भावनाओं को अच्छी तरह समझ सकता है?

1 | प्रार्थना कीजिए​—“सारी चिंताओं का बोझ उसी पर डाल दो”

क्या आप प्रार्थना करते वक्‍त परमेश्‍वर को अपनी चिंताओं के बारे में बता सकते हैं? एंज़ाइटी के शिकार लोगों को प्रार्थना करने से कैसे मदद मिल सकती है?

2 | ‘शास्त्र से दिलासा’ पाइए

बाइबल में यह आशा दी गयी है कि बहुत जल्द एक ऐसा वक्‍त आएगा जब डर, निराशा और चिंताएँ जैसी बुरी भावनाएँ नहीं रहेंगी।

3 | उनसे सीखिए जिनके हालात आपके जैसे थे

बाइबल में ऐसे लोगों के बारे में बताया गया है जिनकी भावनाएँ हमारी जैसी थीं। उनके बारे में पढ़कर हमें तसल्ली मिलती है कि हम अकेले नहीं हैं, दूसरे भी डर और चिंता जैसी बुरी भावनाओं से गुज़रे हैं।

4 | सलाह मानिए, फायदा पाइए

बाइबल पर मनन कीजिए और ऐसे लक्ष्य रखिए जिन्हें आप पा सकते हैं। जानिए कि ऐसा करने से आप कैसे मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का सामना कर सकते हैं।

मदद का हाथ बढ़ाइए

मानसिक बीमारी के शिकार किसी दोस्त की मदद करने से उसे फर्क पड़ता है।